रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बीकानेर से जयपुर जाते समय अल्प प्रवास पर रतनगढ़ संगम चौराहा स्थित नीलकंठ होटल पर अल्प प्रवास पर रुकने पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवम अभिनन्दन किया |पूर्व विधायक महर्षि ने मेघवाल का साफा, पुष्पहार एवम पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया | इस दौरान केन्द्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप सब के अथक प्रयासों से चुरू लोकसभा प्रत्याशी रतनगढ़ विधानसभा से आगे रहा है | यह आप सब के द्वारा बूथ स्तर पर किये गये प्रबंधन से ही संभव हो सका है | अब राज्य में डबल ईंजन की सरकार है | अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने में भाजपा कार्यकर्त्ता अग्रणीय भूमिका में कार्य करें | इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भागीरथ सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह फ्रांसा,याकूब गौरी,शिवभगवान कम्मा,शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी,स्वरूप सिंह,निरंजन रुन्थला,श्रवण सोढा,रमेश जेदिया,कन्हैयालाल चौमाल,बालकृष्ण स्वामी,हनीफ खत्री,सलीम खान,साबीर गौरी,अशोक पंवार,हेमन्त पंवार,रतन मोची,रामकिशन गौरिसरिया,ओम महर्षि,सुशील इन्दौरिया,रघुवीर सिंह,निखिल इन्दौरिया,बलवीर स्वामी,मेजर सिंह,रामदेव चन्दनिया,देवकरण माली,राकेश गौड़,गोपाल महर्षि,शिवम् सैनी,भीवराज प्रजापत,किसन लाल घोडेला,मांगीलाल माहिच,राकेश आईस,शम्भूदयाल लाटा,रामगोपाल चौधरी,गोविन्द कठोड़,सज्जन सिंह कुसुमदेसर,खजान सिंह,सुरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |





