Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बयान राजस्थान में बीजेपी हारने के कारणों की समीक्षा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बयान राजस्थान में बीजेपी हारने के कारणों की समीक्षा

सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज सिद्धपीठ सालासर बालाजी के दौरे पर रहे।इस दौरान उन्होंने बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की।मन्दिर में पुजारी परिवार के मागीलाल पुजारी,कमल किशोर पुजारी ने बालाजी की तस्वीर भेट कर दुपट्टा ओढ़ाकर केंद्रीय मंत्री मेघवाल का स्वागत किया।इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा देश के विकास और क्षेत्र के विकास के लिए बालाजी महाराज से आशीर्वाद लेने आया हूं , राजनीति में आने से पहले में चुरू जिले का कलेक्टर रहा हूं यहां के विकास के लिए कई काम किए हैं राजस्थान में बीजेपी हार की पार्टी ने समीक्षा की है । क्षेत्र की जनता की मांग है नोखा सीकर रेलवे लाइन पर बोलते हुए कहा कि जल्द ही यह काम भी करवाया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur