Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : रोही में मिला अज्ञात शव, जांच शुरू

Police investigating unknown body found in rural field Sidhmukh Churu

चैनपुरा छोटी की रोही में मिला शव, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश
चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र के सिधमुख थाना इलाके में सोमवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना चैनपुरा छोटी गांव की रोही की है, जहां ग्रामीणों ने कच्चे रास्ते के पास शव पड़ा देखा।


ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के अनुसार चैनपुरा गांव निवासी राजकुमार मेहरा ने पुलिस को सूचना दी कि चैनपुरा छोटा से चुम्बकिया ताल जाने वाले कच्चे रास्ते पर गांव से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए


शव के पास मिले खून के निशान

स्थानीय लोगों के अनुसार शव के पास खून के निशान भी दिखाई दिए, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


पुलिस कर रही शिनाख्त की कोशिश

सूचना मिलने के बाद सिधमुख थाना अधिकारी इमरान खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सादुलपुर के राजकीय रेफरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।


पहचान और जांच जारी

देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur