Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / वाजपेयी ने पूरा जीवन पार्टी व राष्ट्र सेवा में लगा दिया – इंदोरिया

वाजपेयी ने पूरा जीवन पार्टी व राष्ट्र सेवा में लगा दिया – इंदोरिया

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] सूर्य सिनेमा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छठी पुन्यतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविन्द इंदोरिया की अध्यक्षता में मनाई |इस मोके पर इंदोरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम उस महान व्यक्ति कि पुन्यतिथि मना रहे हैं जिन्होंने अपना पुरा जीवन पार्टी व राष्ट्र की सेवा में लगा दिया | वाजपेयी साफ ओर सपष्ट छवि के नेता थे इसके साथ ही वो अच्छे कवि ओर एक अच्छे वक्ता भी थे | जब वो संसद में बोलते थे तो पक्ष हो या विपक्ष सब उनको ध्यान से सुनते थे | हमें ऐसे महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर देश के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए | कार्यक्रम को पूर्व ओबीसी अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, रमेश चन्द्र पारीक ने भी सम्बोधित किया | इस अवसर पर शंकर लाल कम्मा, हनुमान प्रसाद बारवाल,मनोज हारित, ओमप्रकाश सैनी, चंद्र प्रकाश पारिक, अनुप पीपलवा, नूर मोहम्मद, दीनदयाल सोनी,पवन तीवाड़ी, रामोतार रक्षक, मदन सिंह शेखावत,रामस्वरूप भार्गव, श्रीकृष्ण सैनी, रामोतार सांखोलिया, सुरेन्द्र जांगिड,गोपाल सैनी, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री भरत सैनी ने किया |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur