Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विश्व जल दिवस 22 मार्च को, होंगे विभिन्न आयोजन

विश्व जल दिवस 22 मार्च को, होंगे विभिन्न आयोजन

चूरू, विश्व जल दिवस 22 मार्च को जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में स्वीकृत जलग्रहण क्षेत्रों से संबंधित ग्राम पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर मीणा ने इस संबंध में विकास अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देशों में कहा है कि इस दौरान अमृत सरोवरों का लोकार्पण कया जाएगा तथा जलाशय की सफाई के लिए श्रमदान किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में स्कूलों में जल, पर्यावरण तथा जल ग्रहण गतिविधियों पर निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur