Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विधानसभा आम चुनाव-2023 को लेकर विभिन्न दल गठित

विधानसभा आम चुनाव-2023 को लेकर विभिन्न दल गठित


चूरू, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सिद्धार्थ सिहाग ने आदेश जारी कर विधानसभा आम चुनावों के दृष्टिगत जिले के रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय पर स्थित विधानसभा क्षेत्र चूरू (22) हेतु वीडियो अवलोकन दल, वीडियो निगरानी दल, स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता दल, लेखा दल गठित किए हैं सहायक व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

जारी आदेशानुसार सादुलपुर (19), तारानगर (20), सरदारशहर (21), चूरू (22), रतनगढ़ (23), सुजानगढ़ (24) विधानसभा क्षेत्रों के लिए 9-9 उड़नदस्ता दल व 9-9 स्थैतिक निगरानी दल गठित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त में 2-2 रिजर्व उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दल भी गठित किए हैं।

इसी क्रम में सादुलपुर, तारानगर, सरदारशहर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 2-2 वीडियो निगरानी दल गठित किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 3-3 वीडियो अवलोकन दल गठित किए गए हैं।

इसी प्रकार सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 दल तथा तारानगर, सरदारशहर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 5-5 लेखा दलों का गठन किया गया है। सभी दलों को निर्वाचन कार्यक्रम एवं अधिसूचना जारी होने के साथ ही रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशानुसार कार्य संपादन एवं दायित्व निर्वहन के निर्देशदिए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur