Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत, 51 किलो माला

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

रतनगढ़ में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत, 51 किलो माला

Churu News (चुरू समाचार) : रतनगढ़ में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत, 51 किलो माला

रतनगढ़जयपुर से बीकानेर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चूरू जिले के रतनगढ़ में जोरदार स्वागत किया गया।
इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां ने किया।

 ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं राजे

पूर्व सीएम के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर उन्हें कार से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया।
इसके बाद 51 किलो की माला पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

 पूर्व मंत्री रिणवां ने किया स्वागत

पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां ने बुके भेंट कर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने शॉल, प्रतिमा और बुके देकर राजे का सम्मान किया।

 छह घंटे देरी से पहुंचीं, बंद कमरे में हुई बातचीत

पूर्व मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे देरी से रतनगढ़ पहुंचीं।
आगमन के बाद उन्होंने पूर्व मंत्री रिणवां के साथ बंद कमरे में चर्चा की।

 रतनगढ़ व सरदारशहर की समस्याएं रखीं

इसके पश्चात वसुंधरा राजे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं और जनसुनवाई की।
रतनगढ़ और सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।

 हंसी-ठिठोली में बोलीं राजे

पूर्व सीएम जनता के बीच खड़ी होकर हंसी-ठिठोली के अंदाज में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा—

कार्यकर्ताओं का प्यार और स्नेह ही मुझे लगातार काम करने की ऊर्जा देता है।

 देरी पर दिया यह कारण

राजे ने बताया कि वे समय पर जयपुर से रवाना हुई थीं, लेकिन

रास्ते भर कार्यकर्ताओं के प्रेम और स्नेह ने रोक लिया, इसी कारण देरी हुई।
उन्होंने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया

 सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रतनगढ़ में हुआ यह स्वागत कार्यक्रम राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur