Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रतनगढ़ में किया गया स्वागत

,

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रतनगढ़ में किया गया स्वागत

रतनगढ़ (चूरू), राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का बुधवार को रतनगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। जयपुर से बीकानेर जाते समय नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

राजे को दुपट्टा, कंठ हार और गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वसुंधरा राजे ने पूर्व मंत्री रिणवा से शिष्टाचार भेंट करते हुए वर्तमान राजनीतिक हालात, संगठनात्मक रणनीतियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग:

  • भाजपा जिला मंत्री श्याम पारीक
  • पूर्व कोषाध्यक्ष (शहर मंडल) मनोज जोशी
  • उद्योगपति व समाजसेवी करनेश सेठिया (कोलकाता)
  • विकास रिणवा, पंकज जोशी, शुभकरण सिंह
  • पवन काछवाल, हरिश बंसल
  • रामकिशोर नोहाल, दुष्यंत मंडगीरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur