Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / घांघू में वीर गोगाजी कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को

,

घांघू में वीर गोगाजी कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को

मुख्य गोगामेड़ी स्थल पर

चूरू, गोगानवमी के अवसर पर शनिवार को घांघू के मुख्य गोगामेड़ी स्थल पर मेले और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता संयोजक केशर देव गुरी ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को सवेरे 11 बजे तक अपना पंजीकरण करवा देना है। प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को 11 हजार तथा द्वितीय रहने वाली टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। एंट्री फीस महज 200 रुपए रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए 97837 50711 अथवा 97856 32969 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगिता स्थल पर जुटकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur