Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video – 22 वर्षीय ड्राइवर झूला फांसी के फंदे पर, दोस्त की अनुपस्थिति पर आया था उसके घर

,

Video – 22 वर्षीय ड्राइवर झूला फांसी के फंदे पर, दोस्त की अनुपस्थिति पर आया था उसके घर

मामा की रिपोर्ट पर हुआ थाने में मामला दर्ज

मामला दर्ज कर करवाया शव का पोस्टमार्टम

मृतक है राजलदेसर का रहने वाला पंकज

YouTube video

रतनगढ़ – [सुभाष प्रजापत ] दोस्त की गैरमौजूदगी में उसके मकान पर आकर एक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के 38 वर्षीय मामा ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। रतनगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टमकरवाकर लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दी। मामले के अनुसार राजलदेसर निवासी पंकज भार्गव ड्राइवर है। वह अपने मित्र परमेश्वर के घर आया, लेकिन मकान बंद था। परमेश्वर रतनगढ़ में भरतीयों की ढाणी में सुरजाराम प्रजापत के मकान में किराएदार है। मकान बंद होने पर पंकज ने परमेश्वर से बात कर मकान की चाबी पूछी तथा वह मकान खोलकर अंदर चला गया। जहां पर वह फांसी के फंदे पर झूल गया। इसी दौरान परमेश्वर का एक और मित्र सचिन भी वहां आ गया, जब काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जबाब नहीं मिला, तो वह दीवार फांदकर अंदर गया, तो पंकज फंदे पर झूल रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पर मृतक के मामा गजनेर निवासी संजय भार्गव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दी है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।