Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – अपने पीहर आई 22 वर्षीय विवाहिता हुई लापता

, ,

Video News – अपने पीहर आई 22 वर्षीय विवाहिता हुई लापता

पांच वर्षीय बेटी को भी ले गई अपने साथ

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पीहर आई हुई 22 वर्षीय विवाहिता अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ लापता हो गई। घटना को लेकर विवाहिता के पिता ने पुलिस में शनिवार को गुमशुदगी दर्ज करवाई है। रतनगढ़ तहसील के गांव मालासर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट में लिखा है कि 31 दिसंबर की रात वे लोग खाना खाकर सो गए। रात्रि में किसी समय उसकी 22 वर्षीय बेटी अपनी पांच वर्षीय पुत्री के साथ कहीं चली गई, जिसको इन लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुत्री का ससुराल नोहर तहसील में में है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur