Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – कीटनाशक के सेवन से 30 वर्षीय विवाहिता की मौत

, ,

Video News – कीटनाशक के सेवन से 30 वर्षीय विवाहिता की मौत

विवाहिता का पड़ौसी लेकर आया उसे जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा उसने दम

सूचना पर एएसआई गिरधारीलाल पहुंचे जिला अस्पताल

शनिवार को पुलिस करवाएगी मृतका के शव का पीएम

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] कीटनाशक के सेवन से 30 वर्षीय विवाहिता की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार तहसील के हुडेरा आथूना की 30 वर्षीय शारदा पत्नी नेमाराम मेघवाल की कीटनाशक के सेवन से उसकी तबियत बिगड़ गई। शारदा को पड़ौसी शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर एएसआई गिरधारीलाल जिला अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है तथा शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।