Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – 33 वर्षीय साध्वी रुकी थी रात्रि विश्राम के लिए आश्रम और फिर दूसरे दिन सामने आई यह खबर

, ,

Video News – 33 वर्षीय साध्वी रुकी थी रात्रि विश्राम के लिए आश्रम और फिर दूसरे दिन सामने आई यह खबर

नशीली चाय पिलाकर 33 वर्षीय साध्वी के साथ दुष्कर्म

गुरु के साथ हरियाणा जा रही साध्वी रूकी थी आश्रम में, रतनगढ़ में स्थित एक आश्रम के महंत पर दुष्कर्म का आरोप

साध्वी की रिपोर्ट पर हुआ रतनगढ़ थाने में मामला दर्ज, पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद करवाया मेडिकल मुआयना

YouTube video

रतनगढ़ , [सुभाष प्रजापत ]अपने गुरु के साथ आई साध्वी रात्रि विश्राम के लिए शहर के एक आश्रम में रूकी, जहां पर साध्वी को चाय में नशीली दवा पिलाकर कमरे में सोने के लिए भेज दिया और आश्रम के 58 वर्षीय महंत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस आशय का मुकदमा 33 वर्षीय साध्वी ने रविवार को दर्ज करवाया है। सब इंसपेक्टर माणकलाल डूडी ने बताया कि साध्वी अपने गुरु के साथ हरियाणा जा रही थी कि रात होने के कारण पूर्व में परिचित शहर में स्थित एक आश्रम के महंत के पास रात्रि विश्राम के लिए रूक गए। साध्वी ने बताया कि उक्त आश्रम के महंत से वे लोग परिचित थे तथा पूर्व में भी एक-दो बार यहां रूके हुए हैं। इसी के चलते शनिवार की रात वे लोग रूक गए। आश्रम में साध्वी को चाय पिलाई। चाय पीने के बाद वह एक अलग कमरे में जाकर सो गई तथा बेहोशी छा गई। थोड़ी देर बाद जब उसे होश आया, तो पता चला कि आश्रम के महंत ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। साध्वी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला महंत के खिलाफ दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं साध्वी का मेडिकल मुआयना भी करवाया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur