Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – दिनदहाड़े व्यापारी से मारपीट कर 60 हजार रुपए लूटे

, ,

Video News – दिनदहाड़े व्यापारी से मारपीट कर 60 हजार रुपए लूटे

लोहिया कॉलेज के पास बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में लोहिया कॉलेज के पास बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी से मारपीट कर 60 हजार रुपए लूट लिए। वारदात में घायल हुए रामसरा निवासी घायल संदीप को लोगों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घायल युवक का इलाज किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुभाष चंद्र अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल से वारदात की जानकारी जुटाई।अस्पताल में घायल संदीप ने बताया कि वह सामान की डिलीवरी कर अपने ऑटो से कारखाने जा रहा था। तभी लोहिया कॉलेज के पास आदिल उर्फ सूखा और उस्मान ने ऑटो के आगे बाइक लगा दी। उन्होंने ऑटो ड्राइवर और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने तमंचा दिखाकर तमंचे की बट से उसका सिर पर वॉर किया। उसके पास रखे 60 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर मारपीट करने वाले दोनों युवकों की तलाश कर रही है। घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur