Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – ग्रामीण ऑलम्पिक खेल में गश खाकर गिरी 9वीं की छात्रा,चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

, , , ,

Video News – ग्रामीण ऑलम्पिक खेल में गश खाकर गिरी 9वीं की छात्रा,चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

130 करोड़ रुपये का बजट के दुरुपयोग का लगाया आरोप

बड़ी लापरवाही का खामियाजा भुगतना 14वर्षीय छात्रा ने

बड़ा सवाल – गहलोत सरकार की महत्कांवाक्षी योजनाओँ को धूल चटा रहे अधिकारी ?

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] क्षेत्र में चल रहे ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ऑलम्पिक गेम की लापरवाही व अव्यवस्था इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आज रमाज्ञान भवन के खेल मैदान में चल रहे ओलंपिक में 14वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आलसर निवासी 9वीं कक्षा की 14वर्षीय छात्रा मानवी स्वामी पुत्री प्रेम कुमार स्वामी राजीवगांधी ग्रामीण ओलिंपिक ब्लॉक स्तरीय खेल में भाग लेंने के लिए आई थी, इस दौरान व खेल मैदान में धूप में खड़ी थी, जो अचानक गश खाकर गिर गई, जिसे राजकीय चिकित्सालय में पहुँचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त मृतक छात्रा कबड्डी खेल की खिलाड़ी थी, शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना को लेकर परिजनों व आमजन में जिमादारों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उक्त मामले को लेकर एसडीएम अभिलाषा, सीआई सुभाष बिजारणियां, सहित संबधित विभाग के अधिकारी व विधायक अभिनेश महर्षि भी मौजूद थे। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। 8घण्टे बाद भी सहमती नही बनने के कारण शव का पोस्टमार्टम नही हो सका।

गौरतलब है कि ऑलम्पिक खेल आज सुबह 7 बजे से शुरू होने वाला था, लेकिन 11बजे शुरू किया गया, इस दौरान तेज धूप के कारण बच्चे परेशान थे। यहां पीने के साफ पानी की भी व्यवस्था नही थी, ओर खाने के जो पैकेट दिए गए, वो भी दो दिन पूर्व के बने हुए तथा दूषित होने के कारण, बच्चे इनका उपयोग नही कर सके। खाने के पैकेट दूषित होने के कारण खिलाड़ियों ने उसे नही खाकर बाहर फेंक दिए तथा होटल पर जाकर खाने के लिए मजबूर रहें। इस संबध में CBEO भँवरलाल डुडी, ACBEO व ओलिम्पिक प्रभारी उमेश जाखड़ से जब इस बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
राजीवगांधी ग्रामीण ओलिंपिक ब्लॉक स्तरीय खेल में भाग लेंने वाले छात्र – छत्राओ ने बताया कि कड़ी धूप में यहां बैठने लिए मजबूर हैं यहां पर छांव की भी व्यवस्था नही की गई है। यहां पर पीने के साफ पानी की व खाने की भी व्यवस्था सही नही थी। खाने के लिए जो पैकेट दिए गए वह भी दो दिन पूर्व बना हुआ दूषित खाना था, जो बच्चों ने उपयोग में नही लिया है। वही इस पूरे मामले को नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। राठौड़ ने कहा कि शहरी व ग्रामीण ओलोम्पिक में 130 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान होने के बावजूद खिलाड़ियों को सुविधा नही दी जा रही है तथा बजट का दुरुपयोग किया जा रहा है CMHO मनोज शर्मा के आदेश पर BCMHO मनीष शर्मा की टीम ने भोजन के पैकेट वह पानी के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur