Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – साल के पहले दिन ही हुई अचंभित करने वाली घटना, सीसीटीवी में कैद

, ,

Video News – साल के पहले दिन ही हुई अचंभित करने वाली घटना, सीसीटीवी में कैद

लोहे का गाट्टर उछला हवा में, घुसा एक दुकान में

ट्रक का टायर फटने से हुई अचंभित करने वाली घटना

घटना हुई ज्वैलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ का हृदय स्थल कहे जाने वाले घंटाघर के पास आज घटित हुई घटना ने हर किसी को अचंभित कर दिया। बंदूक से छूटने वाली गोली की वैग के समान दो फूट लंबा लोहे का गाट्‌टर इस कदर हवा में उछला कि उक्त घटना अगर सीसीटीवी में कैद नहीं होती, तो किसी को यकीन भी नहीं होता। गनीमत यह रही कि उक्त घटना में जान का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन छत में दरार आ गई। मामले के अनुसार शहर में सीवरेज का कार्य चल रहा है। बाजार में एलएंडटी द्वारा सड़क पर खड्‌डा खोदा गया था। उस खड्‌डे को दुरूस्त कर दिया गया था और सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर प्लास्टिक का बेरिकेट्स व लोहे का गाट्‌टर रखा हुआ था। आज एक ट्रक के चालक ने रोंग साइड से वाहन को निकालने का प्रयास किया और इसी दौरान जैसे ही ट्रक का टायर गाट्‌टर पर पड़ा, तो टायर फट गया तथा हवा के बैग से लोहे का गाट्‌टर जेकेएल ज्वैलर्स में घुस गया। जिस समय यह घटना हुई थी, उस समय ज्वैलर्स के कर्मचारी साफ-सफाई में लगे हुए थे। गाट्‌टर दुकान में रखी कुर्सी से टकराया, जो क्षतिग्रस्त हो गई तथा सिलिंग को नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि तेज गति से दुकान में घुसे गाट्‌टर की चपेट में कोई कर्मचारी नहीं आया, नहीं तो जनहानि भी हो सकती थी। ज्वैलर्स के मालिक लक्ष्मीनारायण सोनी ने ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

YouTube video