Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – नील गाय की बंदूक से हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

, ,

Video News – नील गाय की बंदूक से हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

वन विभाग ने बंदूक के साथ किया आरोपी गिरफ्तार

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] नील गाय की गोली मारकर हत्या करने के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को वन विभाग की टीम ने अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को विभाग ने आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले के अनुसार 27 दिसंबर को रतनगढ़ के गांव पाबूसर की रोही में एक नील गाय की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसकी सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा आसपास पूछताछ में रतनगढ़ के गांव ठठावता निवासी करणाराम बावरी द्वारा नील गाय को गोली मारकर हत्या कर देना सामने आया, जिस पर विभाग ने मामला दर्ज कर नील गाय का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तफ्तीश के दौरान आरोपी रतनगढ़ के गांव हामुसर की रोही में मिला तथा उसके पास से अवैध टोपीदार बंदूक को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur