Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – ट्रैक्टर एजेंसी में नाबालिग स्टूडेंट के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार, कैफे का आरोपी अभी भी फरार

, ,

Video News – ट्रैक्टर एजेंसी में नाबालिग स्टूडेंट के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार, कैफे का आरोपी अभी भी फरार

आरोपी को कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने आरोपी युवक जगदीश को भेजा जेल

मुख्य आरोपी मुकेश कुमार अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] 14 साल की नाबालिग स्टूडेंट से रेप के मामले में महिला थाना ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जगदीश ने नाबालिग स्टूडेंट को ट्रैक्टर एजेंसी में ले जाकर रेप किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी मुकेश कुमार अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। महिला थानाधिकारी रामप्रताप ने बताया कि पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी जगदीश को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक पूछताछ में जगदीश ने नाबालिग स्टूडेंट से रेप करने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने शनिवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी युवक जगदीश को जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि 27 जुलाई को नाबालिग की मां ने रिपोर्ट दी कि करीब एक साल पहले 14 वर्षीय छात्रा को उसकी चाची अपने साथ पीहर ले गई थी। वहां चाची ने नाबालिग की मुकेश नाम के व्यक्ति से मुलाकात करवा दी। उसके बाद से मुकेश लगातार नाबालिग से फोन पर बात कर बहलाता फुसलाता रहा। अक्टूबर 2022 में मुकेश ने नाबालिग छात्रा को कैफे में साथ जाने का दबाव बनाया। जिस पर मुकेश उसको अपने साथ चूरू के एक कैफे में लेकर गया। कैफे में मुकेश ने कैफे संचालक से मिलीभगत करके नाबालिग को बीयर पिलाई और नशा हो जाने पर मुकेश ने उसके साथ रेप किया। रिपोर्ट में बताया गया कि महेंद्रा एजेंसी में काम करने वाले जगदीश नामक व्यक्ति ने जनवरी 2023 में एजेन्सी मे ले जाकर रेप किया था।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur