Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – अलवर बालिका मामले को लेकर पुलिस पर भी लगाये आरोप

,

Video News – अलवर बालिका मामले को लेकर पुलिस पर भी लगाये आरोप

अलवर कांड के दोषियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा ने दिया ज्ञापन

ज्ञापन में घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी लगाए आरोप

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देकर राजस्थान के अलवर जिले में 16 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने इस प्रकरण में पुलिस के गैर जिम्मेदाराना बयानों की भी आलोचना करते हुए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि घटना के सात दिन व्यतीत हो जाने के बाद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई, जो प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह है। ज्ञापन देने वालों में विनोद प्रजापत, नंदलाल कंदोई, अंकित शर्मा, रचना, सरिता पड़िहार, सरोज कंवर, टोनी गहलोत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur