Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News- एक और लुटेरी दुल्हन : शादी के 6 दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन हुई नगदी और जेवर लेकर फरार

, ,

Video News- एक और लुटेरी दुल्हन : शादी के 6 दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन हुई नगदी और जेवर लेकर फरार

शादी के छह दिन बाद दुल्हन हुई अपने ससुराल से फरार

जाते समय ले गई सोने-चांदी के गहने व 50 हजार की नकदी

YouTube video

रतनगढ़, (सुभाष प्रजापत )एक दुल्हन अपनी शादी के छह दिन बाद ससुराल से फरार हो गई। जाते-जाते वह अपने साथ सोने-चांदी के आभूषणों सहित 50 हजार रुपए की नकदी भी ले गई। घटना की जानकारी लगने पर पति स्तब्ध रह गया। मामले के अनुसार रतनगढ़ के वार्ड संख्या आठ निवासी नवरतन सांखला ने कोर्ट के माध्यम से लुटेरी दुल्हन एवं दो दलाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक घटना का पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। इस्तगाशे में उल्लेख किया गया है कि सात अगस्त को वह चूरू में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था, जहां पर उसे कालू नामक एक व्यक्ति मिला, जो शादी कराने की बात कही तथा शादी का खर्च स्वयं को उठाने के लिए कहा। दो लाख रुपए में बातचीत पक्की हुई तथा 15 अगस्त को कालू रतनगढ़ आ गया। नवरतन उसकी बातों में आ गया और दो लाख रुपए दे दिए। 17 अगस्त की रात कालू अपने साथी मुकेश के साथ उसके घर आया। जहां से परिजनों के साथ नवरतन यूपी के अलीगढ़ चला गया। वहां पर कालू ने 28 वर्षीय प्रियंका से कोर्ट में ले जाकर शादी करवाई। 19 अगस्त की सुबह प्रियंका को अपने घर ले आया। छह दिन बाद 24 अगस्त की रात खाना खाकर सभी सो गए। इस दौरान प्रियंका ने कमरे में रखे सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपए नकदी लेकर फरार हो गई।