Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – प्रेम प्रसंग के मामले में बदला लेने के लिए भुआ बनी कातिल

, ,

Video News – प्रेम प्रसंग के मामले में बदला लेने के लिए भुआ बनी कातिल

भाई से बदला लेने के लिए ढाई वर्षीय मासूम को भुआ ने बनाया था शिकार

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) रिश्ते में भाई से बदला लेने के लिए बहिन ने अपनी मासूम भतीजी की कुंड में डुबाकर हत्या करने के प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका के रिश्ते में दादा से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले के अनुसार रतनगढ़ तहसील के गांव जालेऊ निवासी इन्द्रचंद की पुत्री समृद्धि घर से लापता हो गई। सब जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इन्द्रचंद के पास ही में उसके चाचा गोविंद पारीक का मकान है, जिसकी 21 वर्षीय पुत्री माया होली खेलने के लिए इंद्रचंद के घर आई थी। जब माया से पूछताछ की, तो उसने बताया कि दो महिलाओं को उसने देखा था। जब ग्रामीणों से इन महिलाओं की चर्चा कर जानकारी ली, तो सभी ने इनकार कर दिया। घर के पास ही में बने पाबूजी मंदिर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो उसमें माया अपने घर में बनी कुंड में बच्ची को डुबाती हुई नजर आई तथा उसके बाद उसने समृद्धि के शव को कुंड से बाहर निकालकर पशु चारे के लिए बने ढारे में प्लास्टिक के कट्टे में छुपा दिया। घटना का खुलासा होने पर इंद्रचंद व उसकी पत्नी मैनादेवी एवं अन्य लोगों ने जब माया से पूछताछ की, तो उसने बताया कि एक जाति विशेष के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग करते हुए इन्द्रचंद ने पकड़ लिया था। उस दौरान भाई ने उसकी बेइज्जती की थी, जिसका बदला लेने के लिए समृद्धि की हत्या की है। पुलिस ने इन्द्रचंद की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया तथा मंदिर के सीसीटीवी फुटैज के आधार पर माया को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video