Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – एक और दबंगई के वीडियो को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

, ,

Video News – एक और दबंगई के वीडियो को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

दो युवकों के साथ 10 से ज्यादा लोगों ने लाठी डंडों से की मारपीट

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] नींबू भरकर ले जा रहे पिकअप सवार दो युवकों के साथ 10 से ज्यादा लोगों ने लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की। मामला चूरू जिले के सादुलपुर का है। जहां नेशनल हाईवे 52 पर स्थित गांव लसेड़ी के पास टोल नाके पर जीप और बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने पिकअप को रुकवाया और उसमें सवार दो लोगों पर हमला कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी जीप में सवार होकर मौके से भाग छूटे। घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए हरियाणा के फतेहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।सादुलपुर थाना अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मामला सूचना मिली कि लसेड़ी के पास टोल नाके पर दो युवकों से मारपीट की जा रही है। घटना की सूचना पर रात 11 बजे मौके पर पहुंचे और घायलों को परिजनों के साथ हरियाणा के फतेहाबाद अस्पताल भेजा। वहीं घटना का एक वीडियो सामने आया, जिसमें पिकअप ड्राइवर और उसके साथ के साथ मारपीट की जा रही है। पुलिस टीम से ही आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। इसके बाद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
थाना अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह घायल सोनू (29) पुत्र बंशीराम निवासी फतेहाबाद ने पर्चा बयान देकर बताया कि वह अपने साथी सुंदर (35) पुत्र बलवंत सिंह निवासी फतेहाबाद के साथ जयपुर से नींबू भरकर बठिंडा पंजाब जा रहे थे। इस दौरान सादुलपुर बाइपास पर कुछ लोगों ने बाइक और जीप से हमारा पीछा करना शुरू दिया। टोल नाके के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी पिकअप पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और उन्हें नीचे उतारकर मारना शुरू कर दिया। हमलावरों ने उनकी एक बात भी नहीं सुनी। वे हमें गो तस्कर कह रहे थे। हमलावर एक दूसरे को सोनू, सोनिया, वरुण, दिनेश नाम से बुला रहे थे। इस दौरान आरोपी उनका मोबाइल भी छीनकर ले गए।थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur