Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – कैफे और स्पा सेंटरो पर पुलिस की कार्रवाई होने को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

, ,

Video News – कैफे और स्पा सेंटरो पर पुलिस की कार्रवाई होने को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

एक कैफे संचालक व कार्मिक को किया गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई से कैफे संचालकों में मचा हड़कंप

सीआई सुभाष बिजारणियां के नेतृत्व में चला अभियान

रतनगढ़ के करीब 4-5 स्थानों पर पुलिस ने दी दबिश

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ में पुलिस ने सोमवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर व कैफे पर दबिश दी है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक कैफे संचालक सहित दो जनों को गिरफ्तार भी किया है। सीआई सुभाष बिजारणियां ने बताया कि गश्त के दौरान रतनगढ़ के स्पा सेंटरों एवं कैफे पर सोमवार की देर शाम दबिश दी गई। इस दौरान रतनगढ़ में एक कैफे का संचालन करने वाले हरिओम नायक को कैफे में केबिन बनाने एवं एक अन्य कैफे पर कार्यरत कर्मचारी दीपक राणा को गिरफ्तार किया गया है। सीआई बिजारणियां ने बताया कि दीपक को शांतिभंग करने पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान रतनगढ़ के चार-पांच कैफे व स्पा सेंटरों पर दबिश दी गई, जिसमें किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि का संचालन नहीं मिला। पुलिस आगे भी इस तरह की कार्रवाई को अनवरत जारी रखेगी।

YouTube video