Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – दूकानदार की करतूत को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

, ,

Video News – दूकानदार की करतूत को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

मामले को रफा-दफा करने एवं झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी पर ग्रामीण पहुंचे थाने

गांव की बालिका से अश्लील हरकतें करने से जुड़ा है मामला

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] तहसील के एक गांव की बालिका को टॉफी का लालच देकर दुकानदार ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। बालिका के शरीर पर निशान देखकर परिजनों को घटना का पता चला, तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मामले को रफा-दफा करने का दबाब बनाया गया। घटना के बाद ग्रामीणजन लामबद्ध हो गए तथा शनिवार को पुलिस थाना पहुंचे, जहां पर बालिका के पिता ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रकरण के अनुसार 18 अप्रैल को तहसील के एक गांव की बालिका गांव की ही एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। इस दौरान दुकानदार द्वारा उसे टॉफी का लालच देकर अश्लील हरकतें की, जिससे उसके शरीर पर निशान बन गए। घटना के बाद गांव का ही एक व्यक्ति दुकानदार के पक्ष में आ गया तथा मामले को रफा-दफा करने का कहते हुए कार्रवाई करने पर झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी। घटना के बाद ग्रामीणजन शनिवार को लामबद्ध हो गए तथा बालिका व उसके परिजनों के साथ पुलिस थाना पहुंचे, जहां पर बालिका के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका का मेडिकल मुआयना भी करवाया है। मामले की जांच सीआई दिलीपसिंह कर रहे हैं। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur