Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – घर के आंगन में सो रहे बुजुर्ग की हत्या से जुडी मिल रही है बड़ी खबर

, ,

Video News – घर के आंगन में सो रहे बुजुर्ग की हत्या से जुडी मिल रही है बड़ी खबर

सुबह चारपाई पर शव देखकर परिवार में मचा कोहराम

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] घर के आंगन में कूलर लगाकर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग के सिर में धारदार हथियार से वार हत्या कर दी। परिवार के लोग सुबह उठे तो लहूलुहान शव देखकर कोहराम मच गया। हादसे की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। लेकिन घटना के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। मामला सरदारशहर के जीवनदेसर गांव का है डीएसपी अनिल कुमार ने बताया-बुधवार रात को रघुवीर सिंह राठौड़ (64) पुत्र बच्चन सिंह घर के बाहर आंगन में कूलर लगाकर चारपाई पर सोए हुए थे। घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। देर रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। धारदार हथियार से सिर में वार कर रघुवीर की हत्या कर दी।रघुवीर सिंह के बेटे भानु प्रताप सिंह ने बताया-पिता रात को घर के कमरे के आगे चारपाई पर सो रहे थे। हमने रात को 9:30 बजे देखा था उसके बाद हम सो गए थे। सुबह 5 बजे घर के सदस्य उठे तब चारपाई पर सो रहे थे। उनके बेटे गुमान सिंह की पत्नी जय कंवर चाय देने के लिए गई तब वो उठे नहीं। सिर पर चोट और खून को देखकर वह जोर से चिल्लाई। इस पर परिवार के सभी लोग दौड़कर बाहर गए तो देखा कि सिर फटा हुआ था और काफी खून बह चुका था। इस घटना की सूचना मिलते डीएसपी अनिल कुमार और थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि आखिर रघुवीर सिंह की हत्या किसने की है यह जांच का विषय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कई एंगल जांच की जा रही है।गांव के लोगों ने कहा कि रघुवीर से बहुत ही साधारण इंसान थे और कुछ राजनीतिक में भी सक्रिय थे। आखिर इसकी किसने हत्या की है। पुलिस जल्द हत्यारों को नहीं पकड़ा तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।परिजनों ने बताया कि रघुवीर सिंह खेती-बाड़ी का काम करते थे और स्थानीय राजनीतिक में भी सक्रिय थे। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur