Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – NIA की टीम की छापेमारी की बड़ी खबर निकल कर आ रही है सामने

, ,

Video News – NIA की टीम की छापेमारी की बड़ी खबर निकल कर आ रही है सामने

स्कोका-गैंग पर कार्रवाई करने पहुंची NIA की टीम

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के सादुलपुर क्षेत्र में मंगलवार को NIA की टीम ने छापेमारी करने पहुंची। NIA ने सिधमुख, धनोठी छोटी, धनोठी बड़ी समेत 30 गांवों में एक साथ छापेमारी की है। NIA की टीम यहां स्कोका-गैंग पर कार्रवाई करने पहुंची है।हालांकि अभी कोई भी अधिकारी मामले में कुछ नहीं बता रहा है। सादुलपुर पुलिस भी NIA की टीम के साथ इन गांवों में पहुंची है। धनोठी के एडवोकेट हरदीप सुंदरियां ने बताया कि आधा दर्जन गाड़ियों के साथ कई अधिकारी गांव में आए और कुछ देर जांच के बाद पास के गांव गालड़ और धनोठी छोटी में चले गए। पुलिस कर्मियों को मिलाकर टीम में 18-20 अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur