Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – कोतवाली पुलिस थाने से निकल कर सामने आ रही है बड़ी खबर

, ,

Video News – कोतवाली पुलिस थाने से निकल कर सामने आ रही है बड़ी खबर

नाबालिग से रेप का आरोपी युवक गिरफ्तार

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] नाबालिग से रेप के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने अश्लील फोटो और वीडियो शेयर करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था।कोतवाली थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया 25 अक्टूबर 2023 को परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची। पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया था कि शहर की उस्मानाबाद कॉलोनी निवासी तौफीक जब वह 15 साल की थी। तब से उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप कर रहा था। जब वह बालिग हुई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार रेप करता रहा, जिसके बाद वह परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची।पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच कोतवाली थाना पुलिस को सौंपी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता के साथ जांच की। आरोपी तौफीक को पूछताछ करने के लिए कोतवाली थाने बुलाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आज आरोपी तौफीक को कोर्ट में पेश करेगी। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur