Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – हिस्ट्रीशीटर से जुडी बड़ी खबर निकल कर आ रही सामने

, ,

Video News – हिस्ट्रीशीटर से जुडी बड़ी खबर निकल कर आ रही सामने

देशी पिस्टल से खुद को मारी गोली

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] रोडवेज बस स्टैंड के पास एक घर में हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार चूरू रोडवेज बस स्टैंड के पास हिस्ट्रीशीटर संदीप कादियान ने खुद को अपनी पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मकान मालिक खींवसिंह की सूचना के बाद डीएसपी और कोतवाली सीआई मुकुट बिहारी मय जाप्ते के घटनास्थल पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाये। डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि 30 वर्षीय सन्दीप कादयान कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट सहित 17 मुकदमे दर्ज हैं। संदीप हरियाणा की चरखी दादरी के गांव दगडोली का रहने वाला था, जो पिछले 5-7 सालों से अपने घरवालों से दूर चूरू में नया बस स्टैंड के पास खींवसिंह के मकान में उनके बेटे जीतू जोड़ी के पास रहता था। खींवसिंह ने रिपोर्ट दी कि संदीप मकान के ऊपर के कमरे में रहता था। तबीयत खराब होने की वजह से खींवसिंह आज अपने कमरे में सो रहे थे। आज शाम को वह संदीप को चाय देने के लिए ऊपर वाले कमरे में गए तो वहां देखा कि संदीप ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur