Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – ट्रेन की चपेट में आने वाले प्रेमी युगल की मौत के मामले में सामने आया बड़ा अपडेट

, ,

Video News – ट्रेन की चपेट में आने वाले प्रेमी युगल की मौत के मामले में सामने आया बड़ा अपडेट

मृतक निकले रिश्ते में भाई-बहिन

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी युगल की मौत प्रकरण में दोनों की शिनाख्त रिश्ते में भाई व बहिन के रूप में हुई है। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीदासर के चालिया बास निवासी 22 वर्षीय शिवलाल मेघवाल व 17 वर्षीय सुमन रिश्ते में भाई बहिन है। दोनों प्रेम प्रसंग में थे। देर रात पड़िहारा में जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन के आगे दोनों ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur