Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – बूथ कैपचरिंग की भाजपा प्रत्याशी ने जताई संभावना

, , ,

Video News – बूथ कैपचरिंग की भाजपा प्रत्याशी ने जताई संभावना

वीडियो वायरल कर जताई है महर्षि ने यह संभावना

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ में भी चुनावी सरगर्मियां अपने परवान पर है। चुनावी सरगर्मियों के बीच रतनगढ़ से भाजपा प्रत्याशी अभिनेष महर्षि ने बूथ कैपचरिंग की संभावना जताते हुए बिना किसी का नाम लिए मतदाताओं में दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। रतनगढ़ विधायक और भाजपा प्रत्याशी अभिनेश महर्षि ने किसी का नाम लिए बगैर कहा है कि जब से एक प्रत्याशी का वीडियो वायरल हुआ है, तब से रतनगढ़ में भी गांव के मतदाता डरे हुए हैं। उन्होंने मतदाताओं को डराने और धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि रतनगढ़ के गांव में लोगों को धमकाया जा रहा है। यहां मतदाता डरे हुए हैं, जबकि जिले में दहशत का माहौल है। रतनगढ़ में मतदान के दिन बूथ कैपचरिंग की भी संभावना जताते हुए निर्वाचन विभाग को भी शिकायत की है। रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur