Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – शेखावाटी में बॉलीवुड : फिल्म सन ऑफ शेखावाटी के पोस्टर का हुआ विमोचन

, , ,

Video News – शेखावाटी में बॉलीवुड : फिल्म सन ऑफ शेखावाटी के पोस्टर का हुआ विमोचन

बॉलीवुड संगीतकार दिलीप सेन किया विमोचन

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ में विनायका फिल्म्स एंड टेलीविजन और चंद्र फिल्म्स की आगामी राजस्थानी फिल्म सन ऑफ शेखावाटी के पोस्टर का विमोचन किया गया। बॉलीवुड के संगीतकार दिलीप सेन,सभापति नीलोफर गौरी ने किया। फिल्म के लेखक व निर्देशक राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह एक सामाजिक व पारिवारिक फिल्म है जो जल्दी ही फ्लोर पर होगी।उन्होंने बताया कि फ़िल्म में छह गाने है, साथ ही उन्होंने बताया कि फ़िल्म की शूटिंग सुजानगढ़ ,रतनगढ़, चूरू व बिसाऊ में हुई है। इस दौरान डायरेक्टर शेखावत ने बताया कि इससे पूर्व में भी वे राजस्थानी भाषा मे फ़िल्म बना चुके हैं, उन्होंने राज्य सरकार से राजस्थानी फिल्मों को अनुदान देने की मांग भी की। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur