Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – प्रेमिका के मंगेतर का मर्डर करने के लिए खरीदा पिस्टल

, ,

Video News – प्रेमिका के मंगेतर का मर्डर करने के लिए खरीदा पिस्टल

छह जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] प्रेमिका के मंगेतर का मर्डर करने के लिए एक सिरफिरे प्रेमी ने देशी पिस्टल खरीदी। मगर वारदात को अंजाम देने से पहले ही वह नाकाबंदी के दौरान साहवा थानाधिकारी अल्का विश्नोई के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस जप्त कर लिये। साहवा थानाधिकारी अल्का विश्नोई ने बताया कि गुरूवार दोपहर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही थी। साहवा से श्योराणी जाने वाले कच्चे रास्ते पर टीम के साथ नाकाबंदी कर रही थी। तभी 19 वर्षीय क्षेत्र इधर उधर घूमता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक छिपने का प्रयास करने लगा। मगर पुलिस ने युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। जिस पर युवक के पास से एक देशी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस 38 बोर मिले। पुलिस ने तुरन्त साहवा के वार्ड 16 निवासी 19 वर्षीय गुल्फान खान उर्फ ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में युवक ने बताया कि यह देशी पिस्टल अपनी प्रेमिका के मंगेतर का मर्डर करने के लिए लेकर आया था। उसने बताया कि यह हथियार उसने देईदास नोहर निवासी उम्मेद सहारण से खरीदा था। सिरफिरा प्रेमी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देता। इससे पहले ही साहवा पुलिस ने युवक को पकड़कर उसका प्लान फेल कर दिया। इस कार्रवाई में साहवा थानाधिकारी अल्का विश्नोई, हैड कांस्टेबल सोमवीर सिंह, कांस्टेबल गंगाधर माली, रामनिवास, रविन्द्र, नन्दलाल व पवन कुमार शामिल थे। पुलिस ने आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसको शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जायेगा। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur