Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – रोडवेज बस स्टैंड की बुकिंग के टूटे ताले

, ,

Video News – रोडवेज बस स्टैंड की बुकिंग के टूटे ताले

अज्ञात ने ताला तोड़ चुराई नकदी, बिखेरा सामान

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) रोडवेज बस स्टैंड पर स्थित बुकिंग का अज्ञात ने ताला तोड़कर हजारों रुपए की नकदी की चोरी कर ली तथा सामान को बिखेर दिया। घटना को लेकर बुकिंग प्रभारी ने रतनगढ़ पुलिस थाना में रिपोर्ट भी दी है। मामले के अनुसार रतनगढ़ रोडवेज बस स्टैंड सरदारशहर डिपो के अधीनस्थ है। यहां पर काम करने वाला कर्मचारी गंगासिंह आज सुबह जब आया, तो बुकिंग का ताला टूटा हुआ था तथा एक गेट खुला हुआ मिला, जब अंदर जाकर देखा, तो सामान बिखरा हुआ मिला तथा गल्ला व आलमारी अस्त व्यस्त स्थिति में थी। घटना की प्रभारी करणसिंह को सूचना दी, जिस पर चूरू के गांव छाजूसर निवासी बुकिंग प्रभारी करणसिंह मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर करणसिंह ने पुलिस में भी रिपोर्ट दी है, जिसमें अज्ञात द्वारा बुकिंग में रखे हुए छह हजार 500 रुपए चुराने का उल्लेख किया गया है। उल्लेखनीय रहे कि रात के समय बस स्टैंड पर अनैतिक कार्य करने वालों का जमावड़ा रहता है। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur