Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – व्यापारी का लाखों रुपयों से भरा थैला लूटा

, ,

Video News – व्यापारी का लाखों रुपयों से भरा थैला लूटा

दुकान बंद कर घर आते समय हुई घटना

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ से बड़ी खबर है, जहां पर एक व्यापारी के साथ तीन बाइक सवारों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जनाना हॉस्पिटल, फतेहपुरिया भवन के पीछे हुई घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पीड़ित व्यापारी प्रहलाद नारायण शर्मा ने बताया की वह अगूना बाजार में स्थित अपनी किराना की दुकान को बंद कर घर आ रहा था, घर की गली में पहुंचते ही कुछ युवकों ने मेरी स्कूटी को रोका और बातचीत करने लगे, इसके बाद थैला छीनकर भाग गए, थैले में तीन लाख के करीब रुपए बताए जा रहे है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की है। दूसरी और पुलिस ने घटना के बाद तुरंत बाद नाकाबंदी करवा दी। मौके पर लोगों की भारी संख्या में भिड़ जुट गई। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video