Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – 10 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

, ,

Video News – 10 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

शादी का झांसा, वीडियो वायरल की धमकी

चूरू के ग्रामीण क्षेत्र की 10 वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला दो युवकों के खिलाफ दर्ज हुआ है

YouTube video

चूरू, [ सुभाष प्रजापत ] चूरू के ग्रामीण क्षेत्र की 10वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण व आरोपी के दोस्त द्वारा भी दुष्कर्म करने को लेकर सोमवार शाम महिला थाने में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया। महिला थाने पहुंची नाबालिग छात्रा ने रिपोर्ट में बताया कि वह गांव के सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। परिवार खेत में ढाणी बनाकर रहता है।गांव के कमल पुत्र रतनलाल मेघवाल का खेत भी उनके पास ही है। दो साल पहले कमल ने उससे दोस्ती का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर उससे बात करने लगा। करीब डेढ़ साल पहले आरोपी ने उसे रात को अपने खेत में बुलाया और वहां पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से उसने परिवार के लोगों को कुछ भी नहीं बताया। रविवार रात 11 बजे आरोपी ने उसे फोन कर अपने खेत में बुलाया। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वह खेत में गई तो आरोपी व उसके साथ एक लड़का और था। आरोपी ने साथ खड़े लड़के से भी संबंध बनाने का दबाब दिया। मना करने पर मारपीट की, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके चलते वह बेहोश हो गई। आरोपी बेहोशी की हालत में उसे उसके खेत के आगे पटक गए होश में आने के बाद उसने परिजनों को सारी घटना बताई।