Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – 25 वर्षीय विवाहिता को उसके दो बच्चों सहित बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

, ,

Video News – 25 वर्षीय विवाहिता को उसके दो बच्चों सहित बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया उसे तथा उसके दो बच्चों सहित दिल्ली लेकर चला गया, जहां पर 10 दिनों तक दुष्कर्म किया

राजलदेसर पुलिस थाना में दर्ज हुआ है मुकदमा

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] 25 वर्षीय विवाहिता को उसके दो बच्चों सहित बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा राजलदेसर पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस ने थानांतर्गत पड़ने वाले एक गांव निवासी विवाहिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में लिखा है कि गांव का संजयकुमार समूह में लोन देने का काम करता है, जिसके कारण विवाहिता का उससे परिचय हुआ। इस दौरान उसने विवाहिता के फोन नंबर भी ले लिए। एक-दो किश्त बाकी रहने पर वह उसके घर आने-जाने लगा तथा फोन पर बातें होने लगी। करीब दो माह पूर्व वह अपने पीहर श्रीडूंगरगढ़ जा रही थी। बस स्टैंड पर संजयकुमार उसे मिला तथा चाय पिलाई। आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया था तथा उसे उसके दो बच्चों सहित दिल्ली लेकर चला गया, जहां पर 10 दिनों तक दुष्कर्म किया। इस प्रकरण में पूर्व में गुमशुदगी दर्ज हुई थी, जिस पर पुलिस ने उसे दस्तयाब कर 20 नवंबर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रकरण में विवाहिता ने अब थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।