Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगाई सालासर बालाजी के धोक

, ,

Video News – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगाई सालासर बालाजी के धोक

पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

हेमन्त पुजारी ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना संपन्न करवाई

YouTube video

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। शनिवार की दोपहर सालासर पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत ने बालाजी मंदिर में धोक लगाई। मंदिर में हेमन्त पुजारी ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना संपन्न करवाई। मंदिर में हनुमान सेवा समिति एवं पुजारी परिवार की ओर से बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज, राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खां बुधवाली, सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया, संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन, जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, पूर्व जिला प्रमुख भंवरलाल पुजारी, यशोदा नंदन पुजारी, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, पूर्व प्रधान पूसाराम गोदारा व गणेश ढाका सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur