Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सालासर बालाजी के लगाईं धोक और यह की कामना

, ,

Video News – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सालासर बालाजी के लगाईं धोक और यह की कामना

देश-प्रदेश की खुशहाली के साथ राजस्थान मिशन 2030 की सफलता की कामना

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को चूरू जिले के सालासर बालाजी धाम पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश-प्रदेश की खुशहाली एवं राजस्थान मिशन 2030 की सफलता की कामना की। बुधवार शाम सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की। श्री हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, भंवर लाल पुजारी, सांवर मल पुजारी, धनराज पुजारी ने मुख्यमंत्री को पूजा-अर्चना करवाई। पुजारी परिवार की ओर से गहलोत को बालाजी की तस्वीर भेंट की गईं। पूर्व जिला प्रमुख भंवरलाल पुजारी, यशोदानंदन पुजारी ने सालासर क्षेत्र में करवाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इस दौरान कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग, एसपी राजेश मीना, एएसपी राजेन्द्र मीना, जयसिंह तंवर, एसडीएम रमेश कुमार, सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) कुमार अजय, पुलिस उप अधीक्षक जयप्रकाश अटल, सतपाल सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।इससे पूर्व मुख्यमंत्री के हेलीपेड पहुंचने पर जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने उनकी अगवानी की। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक मनोज मेघवाल से चर्चा कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की जानकारी ली।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur