Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री ने किया रोड शो

, , ,

Video News – लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री ने किया रोड शो

डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर कसी नकेल बोले मुख्यमंत्री शर्मा

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश को विकास के नए पथ पर ले जाने के लिए हमें पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने होंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश की संस्कृति को बदलने का काम किया है। शर्मा रविवार को रतनगढ़ में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।हेलीकॉप्टर से रतनगढ़ पहुंचे सीएम शर्मा ने पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद चूरू लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देष को विकास के नए पथ पर ले जाने के लिए हमें पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने होंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश की संस्कृति को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर कई लोग आए लोग जिन्होंने संस्कृति को बदलने का काम किया है। देश की आजादी में हमारे पूर्वजों का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने हमारे लिए आजादी की लड़ाई लड़ी थी। कांग्रेस कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। मगर 2014 के बाद देश में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओं का नारा लगाया था। मगर पीएम मोदी ने गरीब को सहारा देकर उसे आर्थिक रूप उंचा उठाने का काम किया है। वही उन्होंने इस अवसर पर चूरू लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया को विजयी बनाकर पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने की बात कही। डबल इंजन बनने के बाद भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसनी शुरू हो गई है। इससे पहले सीएम शर्मा का भाजपा पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, प्रदेश महामंत्री डॉ. वासुदेव चावला, लोक सभा प्रभारी ओम सारस्वत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के घर पर आयोजित सभा के बाद सीएम शर्मा ने रोडवेज डिपो से गौशाला तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान शहर के लोगों ने जगह-जगह सीएम शर्मा का स्वागत किया। सीएम शर्मा ने गाड़ी में खड़े होकर हाथ जोड़कर लोगों का अभिनंदन किया। सीएम के रोड शो के दौरान पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई। जिस रास्ते से सीएम का रोड शो निकाला गया। उस रास्ते पर ट्रैफिक डायवर्जन रखा गया। शेखावाटी लाइव के लिए सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video