Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – पालिका में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का धरना

, , ,

Video News – पालिका में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का धरना

कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार पहुंचे वार्ता के लिए

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के राजलदेसर कस्बे में नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ दिया जा रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष लाभचंद सोनी द्वारा पालिका प्रशासन द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। सोनी ने आरोप लगाया है कि अगस्त 2015 से अब तक पालिका में कई भ्रष्टाचार हुए हैं, जिनमें से प्रमुख रूप से निर्माण कार्य व पट्‌टा वितरण में पालिका प्रशासन द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच की जाए। धरने की सूचना पर जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार कालूराम धरना स्थल पर पहुंचे तथा धरने पर बैठे लोगों से वार्ता की। इस दौरान सोनी ने पालिका में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी देते हुए पिछले दो साल में हुए विकास कार्यों की सूचि उपलब्ध करवाने की मांग की। सोनी ने बताया कि वे लंबे समय से इन कार्यों की नकल की मांग कर रहे हैं, पालिका प्रशासन उन्हें उक्त कागजात उपलब्ध नहीं करवा रहा है। उल्लेखनीय रहे कि राजलदेसर नगरपालिका मंडल में कांग्रेस का बोर्ड है, जबकि कांग्रेस के नेता ही पालिका के खिलाफ धरना देकर अपना आक्रोश जता रहे हैं। मंगलवार को दिए गए धरने पर नंदकिशोर पांडिया, सांवरमल पारीक, पार्षद पूनमचंद पांडे, ताराचंद वाल्मीकि, पूर्व पार्षद गजानंद खटीक, लालाराम कुचेरिया, महबूब निवारिया, रामावतार शर्मा, शंकर, नोरतनमल दर्जी, किशनाराम जाट, बाबूलाल मीणा सहित कई लोग बैठे। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur