Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – ट्रेन की चपेट में आने से युगल की हुई मौत

, ,

Video News – ट्रेन की चपेट में आने से युगल की हुई मौत

प्रथम दृष्टया लग रहा है प्रेम प्रसंग का मामला

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) ट्रेन की चपेट में आने से युगल की मौत हो गई। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मामले के अनुसार रतनगढ़ के कस्बा पड़िहारा में रणधीसर फाटक के पास जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन की चपेट में आने से करीब एक युवक व युवती की मौत हो गई। ट्रेन गार्ड ने रेलवे को सूचना दी, जिस पर आरपीएफ ने मामला सिविल पुलिस का होने पर रतनगढ़ पुलिस को घटना से अवगत करवाया। सूचना पर हैड कांस्टेबल हेमराज मूंड मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। मृतकों की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने दोनों के शवों को रतनगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की उम्र करीब 25 वर्ष है तथा प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video