Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – क्रिकेट का बल्ला मारकर की थी हत्या, अब पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

,

Video News – क्रिकेट का बल्ला मारकर की थी हत्या, अब पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

क्रिकेट खेलने वाले बल्ले से सिर पर मारकर कर दी गई थी हत्या

तारानगर क्षेत्र के सात्युं गांव के प्रदीप धाणक की 15 मार्च रात्रि को हुई थी हत्या

YouTube video

चूरू, [ सुभाष प्रजापत ] तारानगर क्षेत्र के सात्युं गांव के प्रदीप धाणक की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी गोविन्दराम बिश्नोई ने बताया कि 15 मार्च रात्रि को गांव के ही पवन, धर्मेंद्र व रमेश में एक राय होकर गाँव के प्रदीप धाणक की क्रिकेट खेलने वाले बल्ले से सिर पर मारकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले को लेकर तारानगर वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश गोदारा ने अनुसंधान शुरु किया तथा थानाधिकारी गोविन्दराम बिश्नोई द्वारा गठित टीम ने आज प्रकरण के मुख्य अभियुक्त पवन कुमार व रमेश को दस्तयाब कर वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश गोदारा के समक्ष पेश किया गया। बिश्नोई ने बताया की टीम ने एक आरोपी को पहले ही  दस्तयाब किया जा चुका है। उक्त प्रकरण में सफलता पाने में कॉन्स्टेबल उमेश कुमार का विशेष योगदान रहा। 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur