Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – दबंगों ने की होटल में लड़की बुलाने की मांग, नहीं बुलाने पर की मारपीट

,

Video News – दबंगों ने की होटल में लड़की बुलाने की मांग, नहीं बुलाने पर की मारपीट

होटल में लड़की नहीं बुलाने पर कर्मचारियों से मारपीट

मारपीट की घटना हुई होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद

कार में सवार होकर आए तीन लोगों ने होटल उत्पात

कर्मचारियों से मारपीट कर ले गए नकदी व चांदी की चैन

होटल कर्मचारियों को निकाली जाती सूचक गालियां भी

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ में दलित युवक के साथ मारपीट कर पेशाब पिलाने के मामले में अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है कि इसी बीच तीन दलित होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का एक और मामला सामने आया है। दबंगों ने सियासी धौंस दिखाते हुए होटल कर्मचारियों से मारपीट की तथा रुपए व चांदी की चेन छीन ली। मिली जानकारी के अनुसार मेगा हाइवे पर हुडेरा फांटा के पास स्थित एक होटल में शुक्रवार की देर रात एक गाड़ी में सवार होकर आए तीन दबंगो ने होटल में काम करने वाले तीन युवकों के साथ मारपीट कर नकदी व चांदी की चैन छीन ली। आरोपियों ने होटल के बाहर खड़ी बाइक के साथ भी तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, जिसकी रिपोर्ट कर्मचारियों ने होटल मालिक ईश्वर जाट के साथ पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ितों ने बताया कि होटल में शराब के नशे में आए दबंगो ने लड़कियां बुलाने की मांग की, जिस पर होटल में मौजूद विकास ढोली, विक्रम नायक और कृष्ण नायक के मना करने पर उनके साथ मारपीट की गयी और होटलकर्मियों के पास रखे 8 हजार रूपये और चांदी की चेन भी तोड़कर ले गए। होटल कर्मचारियों ने बताया कि उनमें से एक व्यक्ति कांग्रेस के किसी बड़े नेता का नाम बार बार ले रहा था और बोल रहा था कि सबको जान से मार दूंगा। तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। तीनों दबंगों ने नशे की हालत में थे। मामले की जांच डीवाईएसपी हिमांशु शर्मा कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur