Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – देर रात तक दोस्तों के साथ नाचना मंहगा पड़ा दूल्हे को, घर पहुंचा तो दुल्हन ले रही थी दूसरे युवक के साथ फेरे

, , ,

Video News – देर रात तक दोस्तों के साथ नाचना मंहगा पड़ा दूल्हे को, घर पहुंचा तो दुल्हन ले रही थी दूसरे युवक के साथ फेरे

बारात को बेरंग लौटना पड़ा, थाने पहुंचा मामला

दूल्हे और उसके दोस्तों का हुड़दंग देखकर दुल्हन को गुस्सा आया, गुस्साई दुल्हन ने बेरंग लौटाई बारात

YouTube video

चुरू, [सुभाष प्रजापत ] चुरू जिले में एक दूल्हे को अपनी बारात में दोस्तों के साथ हुड़दंग करना मंहगा पड़ा गया. देर रात तक बारात मंडप में नहीं पहुंचने के कारण दुल्हन और उसके परिजन नाराज हो गए। इतना ही नहीं दुल्हन पक्ष ने बेटी की शादी किसी अन्य लड़के से कर उसकी विदाई कर दी। दूल्हा जब बारात के साथ मंडप में पहुंचा तो हैरान रह गया। इसके बाद बारात को बेरंग लौटना पड़ा। दूल्हा अपने रिश्तेदार के साथ मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा था हालांकि पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाकर मामला शांत करा दिया है। चूरू जिले में एक दूल्हे को अपने दोस्तों के संग डीजे पर हुड़दंग मचाना मंहगा पड़ गया. बारात में आए दूल्हे और उसके दोस्तों का हुड़दंग देखकर दुल्हन को गुस्सा आ गया. गुस्से में आई दुल्हन ने पूरी बारात को वापस लौटा दिया. हुड़दंग से परेशान आकर दुल्हन के परिजन और गांव वालों ने उसकी शादी कहीं और करा दी. दूल्हे पक्ष ने अब पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. मामला चुरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का बताया जा रहा है. 15 मई को हरियाणा के सिवानी वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल पुत्र महावीर जाट बारात लेकर राजगढ के चेलाना बास अपनी दुल्हन मंजू को लेने पहुंचा था। बारात दुल्हन के घर पहुंचते ही करीब डेढ सौ से अधिक बराती गाजे बाजे और डीजे की धुन पर थिरकने लगे. रात 9 बजे के करीब बारात दुल्हन के घर के लिए निकली. डीजे की धुन और शराब के रंगीन नशे में शराबी ऐसे डूबे कि रात 1 बजे तक नाचते रहे. डीजे पर दूल्हे और उसके दोस्तों ने ऐसी हुड़दंग मचाई कि दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए. रात को 2 बजे तक जब बारात घर नहीं पहुंची और ना ही विवाह की रस्में हो पाईं. इस बात से दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए. दुल्हन पक्ष ने जब बारातियों को हुड़दंग बंद करने को कहा तो उन्होंने लड़ाई कर ली. 1:15 का वक्त फेरों का था जो निकल गया. इसके बाद दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी किसी अन्य लड़के से कराने का फैसला लिया. रात में उसी मंडप में दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन की शादी अन्य लड़के से कर दी। जब बाराती रात को 2 बजे बारात लेकर पहुंचे तो उनकी आंखे फटी रह गईं. दुल्हन की शादी किसी और से हो चुकी थी. इसके बाद दूल्हे को बारात समेत बेरंग लौटना पड़ा. इसके बाद सोमवार को दुल्हा सुनील और उसके रिश्तेदार राजगढ थाने पहुंचे. लड़की वालों का कहना है कि सात फेरों की रस्म में ही जब इतनी लापरवाही रही तो फिर आगे ये लोग क्या रिश्ता निभा पायेंगे. बहरहाल पुलिस ने दोनो पक्षों को समझाइश दी. जिसके बाद दोनो पक्षों ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर लिखित में शादी कैंसिल होने का पुलिस को लिखकर दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur