Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – डिप्टी सीएम दिया कुमारी का किया भव्य स्वागत

, , ,

Video News – डिप्टी सीएम दिया कुमारी का किया भव्य स्वागत

पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के नेतृत्व में हुआ स्वागत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज रतनगढ़ दौरे पर रही। जयपुर से करणपुर जाते जाते समय रतनगढ़ के संगम चौराहे पर डिप्टी सीएम का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के नेतृत्व में हुए स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी आलाकमान ने दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या स्थित मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जो हम सब के लिए सौभाग्य की बात है। रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur