Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – ट्विटर पर यह बोले डोटासरा और जूली ने कहा पर्ची वाले मुख्यमंत्री भर रहे हैं थाने में जाकर सिपाहियों की हाजिरी

, , ,

Video News – ट्विटर पर यह बोले डोटासरा और जूली ने कहा पर्ची वाले मुख्यमंत्री भर रहे हैं थाने में जाकर सिपाहियों की हाजिरी

ऊपर वाले वक्तव्य देखिये वीडियो में एवं संक्षिप्त न्यूज़ पढ़े नीचे –

चूरू में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओ ने की शिरकत

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] टाउन हॉल में भारत जोडो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आमजन के हित के लिए पुरी तरह समर्पित होकर काम कर रही थी। अब इस सरकार के पास जनता को देने के लिए कुछ भी नही है। कांग्रेस की सरकार ने जो जन कल्याणकारीयोजनाए शुरू की थी। उन्हे धीरे धीरे समाप्त करने की निति पर चल रही है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कांग्रेस ने जिस त्याग और बलिदान के साथ आजादी हासिल की थी आज भाजपा लोकतंत्र समाप्त कर देना चाहती है। रंधावा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस मजबुत स्थिति में है। नेता प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जुली ने कहा कि प्रदेश का नेतृत्व अनुभवहीन लोगो के हाथो में है। जिसके कारण राज्य में गहरा संकट हो सकता है।मुख्यमंत्री और मंत्रियों को सरकार चलाने के लिए दिल्ली से निर्देश लेने पड रहे है। इस अवसर पर तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, फतेहपुर विधायक हाकम अली खां, पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, जिलाध्यक्ष इन्द्राज खिचड सभापति पायल सैनी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम, प्रधान संजय कस्वां, विधायक मनोज मेघवाल, पुसाराम गोदारा, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, अमीत चाचाण, रेहाना रियाज चिस्ती आदि ने विचार व्यक्त् किये।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur