Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – शराब के नशे में युवक ने दौड़ाई बोलेरो कैम्पर, हाथ ठेलों को मारी टक्कर फिर हुई धुनाई

, ,

Video News – शराब के नशे में युवक ने दौड़ाई बोलेरो कैम्पर, हाथ ठेलों को मारी टक्कर फिर हुई धुनाई

शराब के नशे में युवक ने दौड़ाई बोलेरो कैम्पर

बस स्टैंड पर हाथ ठेलों को मारी युवक ने टक्कर, तेज गति से गाड़ी दौड़ाते समय बचे बाल-बाल

आक्रोशित लोगों ने युवक की धुनाई, तोड़े शीशे, सूचना पर आई पुलिस ले गई युवक को साथ

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शराब के नशे में एक युवक ने अपनी गाड़ी को तेज गति से चलाते हुए दो हाथ ठेलों को टक्कर मार दी, जिससे उनका सामान बिखर गया। वहीं वहां से फरार होते समय लोग गाड़ी के नीचे आने से बाल-बाल बचे। आक्रोशित लोगों ने युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया तथा उसकी धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद मौके लोगों की भीड़ लग गई। घटना के अनुसार गांव छाबड़ी का रहने वाला एक युवक अपनी बोलेरो कैम्पर लेकर गांव से रतनगढ़ आया था। इस दौरान वह बस स्टैंड पहुंचा तथा वहां पर फल एवं मूंगफली बेचने वाले दो हाथ ठेलों के टक्कर मार दी। जब इन लोगों ने उसे उलाहना दी, तो कैम्पर में सवार युवक ने अपने वाहन को पीछे लेते हुए फिर से टक्कर मार दी तथा वहां से तेज गति से गाड़ी को दौड़ाते हुए फरार हो गया। इसी दौरान बस स्टैंड पर जूते-चप्पल पॉलिस करने वाले लोग बाल-बाल बचे। आक्रोशित लोगों ने गाड़ी का पीछा किया तथा बस स्टैंड के बाहर स्टेशन रोड पर उसे रोककर चालक को नीचे उतार लिया और उसकी धुनाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को अपने साथ थाना लेकर आ गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कैम्पर के शीशे भी तोड़ दिए, जिस पर पुलिस गाड़ी को भी थाना ले आई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई तथा कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur