Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / video News – लापता युवती का सुराग नहीं लगने पर परिजन हुए आक्रोशित

, ,

video News – लापता युवती का सुराग नहीं लगने पर परिजन हुए आक्रोशित

पुलिस थाने में पहुंचकर जताया अपना ग्रामीणों ने अपना विरोध

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ के गांव सीतसर से लापता हुई युवती का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लगने पर परिजन आज आक्रोशित हो गए तथा रतनगढ़ थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर अपना आक्रोश जताते हुए लापता युवती की तलाश करने की मांग की, जिस पर सीआई सुभाष बिजारणियां ने पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवगत करवाते हुए बताया कि पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है। उल्लेखनीय रहे कि एक जनवरी को रतनगढ़ के गांव सीतसर से युवती लापता हो गई थी, जिसकी परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। परिजनों ने एक युवक पर युवती को ले जाने की शंका जताई है। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur