Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – घर पर पत्थर फेंकने का विरोध करने पर की मारपीट, वीडियो भी आया सामने

, ,

Video News – घर पर पत्थर फेंकने का विरोध करने पर की मारपीट, वीडियो भी आया सामने

पति, पत्नी और बेटे के फूटे सिर, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल

चूरू, जिले के सुजानगढ़ शहर के नाथोतालाब स्थित शनि मंदिर के पास गत रात्रि को महिला, उसके पति व बेटे का 8- 10 लोगों ने हमला करके सिर फोड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीनों को राजकीय बगड़िया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भर्ती अवस्था में महिला ने बताया कि हमारे घर पर रोज रात में पत्थर फेंके जाते हैं। शनिवार को एक लड़के को पत्थर फेंकते हुए पकड़ कर उसे उलाहना देने पर वह अन्य लोगों को रात में मौके पर लेकर आया तथा घर में तोड़फोड़ करते हुए मेरा, मेरे पति व बेटे का सिर फोड़ दिया तथा लाठियां से हमला करते हुए हंगामा किया और मेरे साथ गाली गलौज सहित छेड़छाड़ की, कोतवाली पुलिस थाने के ए एस आई तेजाराम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur