Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे सरदार शहर

, ,

Video News – पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे सरदार शहर

दिवंगत विधायक शर्मा को दी श्रद्धांजलि

लोकप्रिय विधायक भंवरलाल शर्मा जमीन से जुड़े हुए नेता थे – पायलट

YouTube video

सरदारशहर, [चैन रूप वर्मा ] लोकप्रिय विधायक पं भंवरलाल शर्मा को अपने श्रद्धासुमन अर्पण करने हेतु विधायक निवास पर मंत्रियों , विधायकों का आना लगातार जारी है। वही पूर्व पी सी सी अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्य मंत्री सचिन पायलट ने दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा को विधायक निवास जाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सचिन पायलट करीब 25 मिनट तक विधायक आवास पर रुके और विधायक पुत्र राज्यमंत्री अनिल शर्मा से विधायक शर्मा के स्मरणो को साझा किया। सचिन पायलट ने कहा कि लोकप्रिय विधायक भंवरलाल शर्मा जमीन से जुड़े हुए नेता थे और बातों ही बातों में खरी बात कह देना उनकी शैली में था। इस दौरान पायलट ने कहा कि शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखें, लेकिन उनके काम करने का जो तरीका था उसके सब कायल थे, चाहे कोई भी परिस्थिति हो शर्मा क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित रहते थे और जिस प्रकार से उन्होंने जनसेवा की, यही कारण था कि जनता ने विधायक शर्मा को 7 बार जीता कर विधानसभा भेजा । प्रदेश कांग्रेस कमेटी में काफी समय तक उनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला और मैं समझता हूं की राजनीति को बहुत अच्छी तरह से वो समझते थे। जनता की सेवा, समाज की सेवा और 36 कोमों की सेवा लोकप्रिय विधायक शर्मा करते थे, लेकिन अपनी विधानसभा क्षेत्र की जिस लगन से जिन्होंने सेवा की है उसको एक उदाहरण के तौर पर देखना चाहिए। मैं अपनी तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिजनों को शर्मा के चाहने वालों को और क्षेत्र के लोगों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की भगवान ताकत दे।